T20 World Cup 2026 Super 8, England vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन का स्कोर खड़ा किया। टिम सेफर्ट और फिन एलन ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाते हुए मजबूत शुरुआत दिलाई, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए कीवी बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का नवां मुकाबला शुक्रवार (27 फरवरी) को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट और फिन एलन ने पहले विकेट के लिए 42 गेंदों में 64 रन जोड़कर जबरदस्त शुरुआत दिलाई। टिम सेफर्ट ने 25 गेंदों में 35 रन बनाए, वहीं फिन एलन ने 19 गेंदों में 29 रन जोड़े। लकिन इसके बाद रचिन रविंद्र (11), मार्क चैपमैन (15) और डेरिल मिचेल (3) ने अपने विकेट सस्ते में खोए।
हालांकि इस दौरान चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ग्लेन फिलिप्स ने 28 गेंदों में 39 रन की अहम पारी खेली, जिसके चलते टीम 159 रन का स्कोर खड़ा कर पाई।
इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में विल जैक्स, रेहान अहमद और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट चटकाए, वहीं लियाम डॉसन ने भी 1 सफलता हासिल की।
गौरतलब है कि इंग्लैंड पहले ही सुपर 8 के अपने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, वहीं न्यूजीलैंड भी ये मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है।
टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोनी, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।