India vs South Africa 3rd ODI: भारतीय कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने शनिवार (6 दिसंबर) को विशाखापत्तनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

बता दें कि दो साल और लगातार 20 वनडे मैच के बाद सिक्का भारतीय टीम के पक्ष में गिरा और मेजबान टीम टॉस जीती। इससे पहले 2023 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में भारतीय टीम टॉस जीती थी।

Advertisement

रांची वनडे के बाद रायपुर वनडे में भी टॉस हारने से निराश केएल राहुल ने विशाखापत्तनम में टॉस जीतने के लिए एक नया टोटका आजमाया। उन्होंने दाएं हाथ की जगह बाएं हाथ से सिक्का उछाला। बावुमा ने हेड्स बोला और सिक्का टेल के रूप में केएल राहुल के पक्ष में गिरा। दाएं हाथ की जगह बाएं हाथ से सिक्का उछालने का राहुल का टोटका काम कर गया।

इस मैच में टॉस जीतने के बाद केएल राहुल का रिएक्शन शानदार रहा। उन्होंने छोटा सा सेलिब्रेशन भी किया और उसके बाद साथी खिलाड़ी हर्षित राणा और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भी उन्हें बधाई दी।

इस मैच के लिए भारत ने वॉशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को मौका दिया। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम में चोट के काऱण बाहर हुए नांद्रे बर्गर और टोनी डी जॉर्जी की जगह रयान लिकल्टन और ओटनील बार्टमैन टीम में आए।

टीमें:

Advertisement

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी, ओटनील बार्टमैन।

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

 

Advertisement

 

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार