20 सितंबर(CRICKETNMORE)> भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच ऐतिहासिक ईडन गार्डन पर 21 सितंबर को खेला जाएगा। पहले वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को चारो खाने चित कर दिया था। ऐसे में जहां विराट एंड कंपनी पूरी तरह से फॉर्म में हैं तो वहीं दूसरी ओर कंगारू टीम कोलकाता वनडे मैच जीतने की भरसक कोशिश करेगी। 

Advertisement

इसके अलवा भारत की दूसरे वनडे में प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है आईए जानते हैं।►

 


रोहित शर्मा और रहाणे ही करेंगे ओपनिंग
भले ही रहाणे पहले वनडे में ओपनर के तौर पर फेल रहे लेकिन अभी भी रहाणे ही ओपनर के तौर पर विकल्प मौजूद हैं। रहाणे एक शानदार बल्लेबाज हैं और सभी को पता है कि ऊपरी क्रम रहाणे कमाल की बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या रहाणे दूसरे वनडे पर उम्मीद पर खड़ा उतर पाएगें। 

 

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा पहले वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे लेकिन सभी को पता है कि जिस दिन रोहित का बल्ला चला तो कंगारूओं की खैर नहीं होगी। फैन्स को भी रोहित शर्मा से कोलकाता में बड़ी पारी की उम्मीद होगी। कोलकाता का ईडन गॉर्डन रोहित शर्मा का सबसे चहेता क्रिकेट ग्राउंड है। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, देखकर दिल धड़क जाएगा आपका

Advertisement

इसी ग्राउंड पर रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी 264 रन बनाए हैं। वैसे कोलकाता में रोहित शर्मा ने अबतक वनडे क्रिकेट में केवल 1 ही मैच खेले हैं और 264 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा ने ईडन गार्डन पर 2 टेस्ट मैच 261 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। ये देखना अब दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा क्या कोलकाता में फिर से इतिहास दोहराते हैं।

 

विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली पहले वनडे में कोई कमाल नहीं कर पाए थे ऐसे में कोलकाता में कोहली अपना विराट रूप दिखाएगें। वनडे में कोहली ने ऐतिहासिक ईडन गार्डन पर अबतक 5 मैच खेले हैं और 234 रन 91.76 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। कोलकाता में कोहली के बल्ले से वनडे क्रिकेट में 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं।

Advertisement

 

Advertisement

मनीष पांडे 
पहले वनडे में फ्लॉर रहे मनीष पांडे को कोहली पहले 3 वनडे में मौका जरूर देगें। पांडे एक शानदार बल्लेबाज हैं। ऐसे में मनीष पांडे दूसरे वनडे में अच्छा परफॉर्मेंस करना चाहेगें। यदि दूसरा वनडे मैच में पांडे खेलते हैं तो कोलकाता के ईडन गार्डन पर पांडे जी अपना पहला मैच खेलने का गौरव प्राप्त करेगें।

वैसे टी- 20 क्रिकेट में मनीष पांडे ने कोलकाता के ईडन गार्डन पर 27 मैच खेले हैं जिसमें 26 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 579 रन बनाए हैं। ईडन गार्डन पर पांडे ने 2 अर्धशतक जमाए हैं।

 
Advertisement

धोनी
महान धोनी पर एक बार फिर कोहली को उम्मीद होगी कि इसी तरह वो मुश्किल समय से भारत को जीत के द्वार पर पहुंचाए। कोलकाता में धोनी ने वनडे में अबतक 5 मैच खेले हैं और 4 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए बाहुबली धोनी ने 84 के औसत के साथ 168 रन बनाए हैं। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, देखकर दिल धड़क जाएगा आपका

 ईडन गार्डन पर माही ने 2 अर्धशतक भी जमाए हैं। उम्मीद है कि दूसरे वनडे में धोनी एक बार फिर कमाल की पारी खेलें।

 
Advertisement

केदार जाधव
केदार जाधव ने पहले वनडे में अच्छी बल्लेबाजी करी थी लेकिन अपनी पारी को आगे ले जाने में असफल रहे थे। ऐन मौके पर जाधव गलत शॉट खेलकर पवेलियन पहुंच गए थे। ऐसे में यदि केदार जाधव को वर्ल्ड कप 2019 तक खेलना है तो इन गलतियों को जल्द से जल्द सुधारना होगा। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, देखकर दिल धड़क जाएगा आपका

केदार जाधव को भी पहले तीन वनडे मैच में मौका मिलेगा। ऐसे में जाधव को दूसरे वनडे में अपने आप को साबित करनी होगी।

 
Advertisement

हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या भारत के नए सनसनी हैं। पहले वनडे में जिस तरह की परफॉर्मेंस पांड्या ने की है उससे ये उम्मीद बन गई है कि वो 2019 का वर्ल्ड कप जरूर खेलेगें। कोलकाता में भी हार्दिक पांड्या से ऐसे ही ऑल राउंड परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, देखकर दिल धड़क जाएगा आपका

 

 

Advertisement

युजवेंद चहल और कुलदीप यादव 
स्पिनर के तौर पर चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी कमाल का खेल दिखा रही है। कंगारूओं के लिए इन दोनों गेंदबाजों को समझ पाना टेढ़ी खीर साबित हो रही है। पहले वनडे में इन दोनों स्पिन गेंदबाजों ने 5 विकेट चटकाए थे। दूसरे वनडे में कोहली को अपने इन्हीं दो स्पिनरों से खासी उम्मीद होगी।

 

तेज गेंदबाजी में कहर बरपा रहे हैं भुवी और जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार भारत के तेज गेंदबाजी डिपार्मेंट में मुख्य गेंदबाज की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों तेज गेंजबाज भारत को शुरूआती विकेट देने में काफी सहायक हो रहे हैं। उम्मीद है कि दूसरे वनडे में एक बार फिर दोनों तेज गेंदबाज कंगारूओं की नाक में दम करने की भरसक कोशिश करेगें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार