India Probable Playing XI For 1st T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शुक्रवार, 8 नवंबर से चार मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला किंग्समीड, डरबन में खेला जाएगा। तो आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि पहले टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया किस कॉम्बिनेशनल के साथ मैदान पर उतर सकती है।

Advertisement

ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में एक बार फिर विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन और यंग बाएं हाथ के बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते नज़र आ सकते हैं। संजू ने पिछले टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए 47 बॉल पर 111 रनों की शतकीय पारी खेली थी। वहीं दूसरी तरफ मैनेजमेंट ने अभिषेक शर्मा पर काफी भरोसा जताया है। 

टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में नंबर तीन पर कप्तान सूर्यकुमार यादव उतरेंगे। वहीं नंबर-4 पर तिलक वर्मा, नंबर-5 पर हार्दिक पांड्या, और नंबर-6 पर रिंकू सिंह फिनिशर का रोल निभाते नज़र आएंगे। इसके अलावा अक्षर पटेल भी नंबर-7 पर बैटिंग करते हुए टीम के लिए फिनिशर का रोल निभा सकते हैं।

धाकड़ गेंदबाज़ को मिल सकता है डेब्यू का मौका

बात करें अगर टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक की तो जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में एक बार फिर अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे। इसके अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ यश दयाल को अपना इंटरनेशनल टी20 डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। अर्शदीप और यश के अलावा आवेश खान और रवि बिश्नोई भी अटैक में नज़र आ सकते हैं। वहीं हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा भी बॉलर की भूमिका निभा सकते हैं।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश दयाल, आवेश खान।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार