भारतीय टीम ने बुधवार (19 जनवरी) को ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में आयरलैंड को 174 रनों से हरा दिया। यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही भारत ने सुपर लीग क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत के 307 रनों के जवाब में आयरलैंड की टीम सिर्फ 133 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। हरनूर को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

हरनूर-अंगक्रिश के दम पर भारत का विशाल स्कोर

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही और हरनूर सिंह और अंगक्रिश रघुवंशी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 164 रन जोड़े। हरनूर ने 101 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 88 रन बनाए, वहीं अंगक्रिश ने 79 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 79 रनों की पारी खेली।

Advertisement

इसके अलावा राज बावा ने 42 रन, कप्तान निशांत संधू ने 36 रन और राजवर्धन हैंगरगेकर ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 307 रन बनाए।

आयरलैंड के लिए मुज़ामिल शेरज़ादी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा मैथ्यू हम्फ्रीज़, जेमी फोर्ब्स ने एक-एक विकेट चटकाया।

भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड के टॉप 3 बल्लेबाज सिर्फ 17 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। स्कॉट मैकबेथ ने सबसे ज्यादा 32 रनों की पारी खेली। वहीं जोशुआ कॉक्स ने 28 रनों का योगदान दिया। 

भारत के लिए अनीश्वर गौतम, कौशल तांबे और गर्व सांगवान ने दो-दो, वहीं रवि कुमार, विक्की ओस्तवाल और राजवर्धन हैंगरगेकर के लिए एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार