सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (83) की शानदार पारी के दम पर भारत ने यहां लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टी ब्रेक तक दो विकेट पर 157 रन बना लिए हैं।

Advertisement

चायकाल तक लोकेश राहुल 143 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन और कप्तान विराट कोहली खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन को दो विकेट मिला है।

Advertisement

इससे पहले, टॉस में बारिश के कारण विलंब हुआ था। इंग्लैंड ने फिर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत ठोस रही और रोहित तथा राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी हुई।

हालांकि, रोहित शतक बनाने से चूक गए और 145 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 83 रन बनाकर आउट हुए। नए बल्लेबाज के रूप में उतरे चेतेश्वर पुजारा 23 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार