India vs South Africa 3rd T20I: ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और ईशान किशन (Ishan Kishan) के अर्धशतक के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने विशाखापत्तनम में खेले जा रहे तीसरे टी-20 इंटरनेशनलम में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया है।  गायकवाड़ ने 35 गेंदों में सात चौकों औक दो छक्कों की मदद से 57 रन, वहीं किशन ने 35 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की बदौलत 54 रन बनाए।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और गायकवाड़ और किशन की जोड़ी ने 10 ओवरों में 97 रन जोड़े। लेकिन अगले 46 रन के अंदर 4 विकेट गिर गए, जिसके चलते रनों की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई। मिडल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों में नाबाद 31 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरोंं 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए ड्वेन प्रीटोरियस ने दो विकेट, वहीं कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार