NZ vs IND 5th ODI: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी वाली भारतीय वनडे टीम रविवार, 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई वनडे में न्यूजीलैंड के सामने महज़ 42.1 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 209 रन बनाकर ऑल आउट हुई। यहां से अब न्यूजीलैंड के सामने पांचवां वनडे जीतने और सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने का सुनहरा मौका है।
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर ने टॉस जीता और भारत को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। मेहमान टीम के शुरुआत तीन बल्लेबाज़ काफी सस्ते में आउट हुए। रोहित तो 13 गेंदों पर 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं विराट भी 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर अपना विकेट खो बैठे।
भारतीय टीम की बैटिंग ने पिछले मुकाबले की तरह ही एक बार फिर संघर्ष किया। हालांकि ईशान किशन (58 गेंदों पर 46 रन) और अक्षर पटेल (55 गेंदों पर 46 रन) ने टीम की लाज बचाई। उनके अलावा श्रेयस ने 26 गेंदों पर 22 रन, नमन धीर ने 31 गेंदों पर 22 रन, ऋतुराज गायकवाड़ ने 27 गेंदों पर 18 रन, मोहम्मद सिराज ने 20 गेंदों पर 14 रन और अर्शदीप सिंह ने 4 गेंदों पर 14 रन जोड़े। इन्हीं के दम पर भारत ने ऑल आउट होने से पहले 209 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।
बात करें न्यूजीलैंड के गेंदाबज़ों की तो मिचेल सेंटनर ने 10 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट झटके। जैकब डफी ने भी कमाल की बॉलिंग की और 8.1 ओवर में 60 रन देकर इतने ही विकेट निकाले। इनके अलावा मैथ्यू फिशर ने 7 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट, ब्लेयर टिकनर ने 5 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट और माइकल ब्रेसवेल ने 10 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट लिया। यहां से अब न्यूजीलैंड के सामने पांचवां वनडे जीतने और सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने के लिए 210 रनों का लक्ष्य है।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): विल यंग, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।