Women's T20 World Cup 2026, Australia Women vs India Women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस अहम मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 171 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तेज अर्धशतक जड़कर पारी को शानदार अंदाज में फिनिश किया। 

Advertisement

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला रविवार (28 जून) को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 55 गेंदों में 66 रन की साझेदारी की। शेफाली ने 26 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि स्मृति ने 37 गेंदों में 38 रन की उपयोगी पारी खेली।

सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को आगे बढ़ाते हुए तीसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 64 रन जोड़े। जेमिमा ने 28 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि हरमनप्रीत ने अपने आक्रामक तेवर बरकरार रखते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

भारतीय कप्तान ने सिर्फ 27 गेंदों में 56 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। हरमनप्रीत की इस तेजतर्रार पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में सोफी मोलिनेक्स ही एकमात्र गेंदबाज 2 विकेट ले पाई।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एन्नाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत महिला (प्लेइंग XI): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्त्रिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार