India vs South Africa: भारतीय क्रिकेट टीम ने कटक में खेले जा रहे दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 149 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 40 रन की पारी खेली। 35 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने दो चौके औऱ दो छक्के जड़े।
Advertisement
Advertisement
इसके अलावा ईशान किशन ने 21 गेंदों में दो चौकों औऱ तीन छक्कों की मदद से 34 रन की पारी खेली। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कार्तिक ने 21 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया।
साउथ अफ्रीका के लिए एनरिक नॉर्खिया ने दो विकेट, कागिसो रबाडा, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस और केशल महाराज ने एक-एक विकेट चटकाया।