भारतीय क्रिकेट टीम ने दुबई में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 111 रनों का लक्ष्य दिया है। ट़ॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 11 रन के कुल स्कोर पर ईशान किशन (4) के रूप में पहला झटका लगा।
Advertisement
Advertisement
ईशान के आउट होने के बाद थोड़े- थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक रन बनाए, उन्होंने 19 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 26 रन बनाए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 23 रनों की पारी खेली।
Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads
न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा ईश सोढ़ी ने दो, टिम साउदी और एडम मिल्ने ने एक-एक विकेट हासिल किया।