विशाखापत्तनम, 21 नवंबर (CRICKETNMORE)| भारती क्रिकेट टीम ने डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन सोमवार को इंग्लैंड को 246 रनों के बड़े अंतर से हराकर पांच मैचों सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। राजकोट में मेजबानों के साथ ड्रॉ खेलने वाली इंग्लिश टीम ने चौथे दिन की समाप्ति तक 405 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 87 रनों पर दो विकेट गंवा दिए थे। पांचवें दिन के पहले सत्र में उसने पांच विकेट गंवाए और फिर दूसरे सत्र में बाकी के तीन विकेट गंवा दिए।

Advertisement

मेहमान टीम 97.3 ओवरों का सामना करते हुए 158 रन ही बना सकी। उसकी ओर से जॉनी बेयर्सटो 34 रनों पर नाबाद लौटे। भारत की कसी गेंदबाजी के आगे इंग्लिश टीम के सात बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सके।

भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और जयंत यादव ने तीन-तीन सफलता हासिल की जबकि रवींद्र जडेजा और मोहम्मद समी को दो-दो सफलता मिली। अपना पहला टेस्ट खेल रहे यादव ने इस मैच में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए चयन को सही साबित किया।

VIDEO: अफगान में मिला नया धोनी, बांग्लादेश प्रीमियर लीग में लगा हेलीकॉप्टर शॉट

अंतिम दिन भोजनकाल तक मेहमान टीम ने सात विकेकट गंवाए थे। जॉनी बेयरस्टो 23 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे। उनके साथ क्रीज पर नाबाद मौजूद जफर अंसारी ने खाता नहीं खोला था। भोजनकाल के बाद अंसारी खाता खोले बगैर अश्विन का शिकार हुए जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड (5) तथा जिमी एंडरसन (0) को यादव ने चलता किया।

कप्तान एलिस्टर कुक (54) के विकेट गिरने के साथ चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया था। दो विकेट पर 83 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड के लिए रविवार को नाबाद लौटे जोए रूट (25) के साथ बेन डकेट पारी को आगे बढ़ाने उतरे।

Advertisement

डकेट ने धैयपूर्वक खेलना शुरू किया हालांकि 16 गेंदों का सामना करने के बाद बगैर खाता खोले वह रविचंद्रन अश्विन का शिकार हुए। इसके बाद बेन स्टोक्स (2) और मोइन अली (6) के विकेट भी जल्दी जल्दी गिर गए।

रूट भी 107 गेंदों की अपनी संघर्षभरी पारी को और आगे नहीं ले जा सके और मोहम्मद समी की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। कुक और रूट के अलावा हसीब हमीद ने 25 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

भारत ने कोहली (81), अजिंक्य रहाणे (26) और जयंत यादव (नाबाद 27) की बदौलत दूसरी पारी में 204 रन बनाते हुए इंग्लैंड के सामने चौथी पारी में 405 रनों की चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

इससे पहले भारत ने मैन ऑफ द मैच चुने गए कप्तान कोहली (167) और चेतेश्वर पुजारा (119) की बदौलत पहली पारी में 455 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी महज 255 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की पहली पारी समेटने में रविचंद्रन अश्विन का विशेष योगदान रहा।

 PHOTOS: मनोज तिवारी की वाइफ की खूबसूरती देखकर दिवाने हो जाएगें आप

अश्विन ने इंग्लैंड के पांच बल्लेबाजों को चलता किया। अश्विन ने इससे पहले बल्ले से भी अहम योगदान देते हुए 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार