IND vs ENG 2nd Test Day 4: बर्मिंघम टेस्ट के चौथे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 177 रन बना लिए हैं। टीम की कुल बढ़त अब 357 रन हो चुकी है। केएल राहुल ने 55 रन की शानदार फिफ्टी लगाई, वहीं ऋषभ पंत 41* और कप्तान शुभमन गिल 24* रन बनाकर लंच तक नाबाद हैं। पंत को इस सत्र में दो जीवनदान भी मिले। भारत ने सुबह 64/1 से आगे खेलना शुरू किया था।

Advertisement

बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन भारत ने मजबूत स्थिति कायम रखी है। पहली पारी में 180 रन की लीड लेने के बाद टीम इंडिया ने शनिवार को लंच तक दूसरी पारी में 3 विकेट पर 177 रन बना लिए हैं और अब उनकी कुल बढ़त 357 रन की हो गई है।

Advertisement

टीम ने सुबह 64/1 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे दिन के अंतिम सत्र में यशस्वी जायसवाल (28 रन) को जोश टंग ने आउट किया था। इसके बाद केएल राहुल और करुण नायर ने पारी को संभालने की कोशिश की। करुण नायर 26 रन बनाकर ब्रायडन कार्स की गेंद पर कैच आउट हुए।

केएल राहुल ने बेहतरीन लय में बल्लेबाज़ी करते हुए 55 रन की फिफ्टी पूरी की लेकिन उन्हें भी जोश टंग ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद ऋषभ पंत और कप्तान शुभमन गिल ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच फिफ्टी से ज़्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है और दोनों लंच तक नाबाद लौटे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऋषभ पंत 41 रन पर खेल रहे हैं और उन्हें इस सत्र में दो बार जीवनदान मिला है। शुभमन गिल 24 रन पर नाबाद हैं। अब भारत की कोशिश होगी कि वो दूसरे सत्र में तेजी से रन बनाकर इंग्लैंड को विशाल लक्ष्य दे और मुकाबले को पूरी तरह अपनी पकड़ में ले।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार