पिछले एक साल में भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट प्रदर्शन में काफी गिरावट देखने को मिला है और इतना ही नहीं भारत का अपने घर पर ही स्वामित्व खत्म होता हुआ नजर आया। टीम इंडिया को अपनी ही धरती पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में 0-2 से मिली हार ने तो देशवासियों को झकझोर कर ही रख दिया और यही कारण है कि अब टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई आत्ममंथन पर मजबूर हो गया है।

Advertisement

पिछले 13 महीनों में भारत को होम ग्राउंड पर दो बार टेस्ट सीरीज़ में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है, जिसके बाद बोर्ड और चयनकर्ताओं के बीच कई अनौपचारिक बैठकें हुई हैं।इसी बीच खबर सामने आई है कि भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने बोर्ड के सामने एक अहम सुझाव रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गिल का मानना है कि किसी भी टेस्ट सीरीज़ से पहले टीम को कम से कम 15 दिन का विशेष रेड-बॉल तैयारी कैंप मिलना चाहिए।

Advertisement

एक बीसीसीआई सूत्र के हवाले से बताया गया है कि गिल इस बात को लेकर बेहद स्पष्ट थे कि मौजूदा शेड्यूल में टीम को पर्याप्त तैयारी का समय नहीं मिल पा रहा है, जिसका असर मैदान पर साफ दिख रहा है। सूत्र के अनुसार, इस सीज़न में व्यस्त इंटरनेशनल कैलेंडर के कारण खिलाड़ी अलग-अलग टूर्नामेंट और सीरीज़ में उलझे रहे। हाल ही में भारत एशिया कप जीतने के महज चार दिन बाद घरेलू टेस्ट सीरीज़ खेलने उतर गया था।

इसी तरह वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट से पहले खिलाड़ी दुबई से सीधे लौटे थे और उनके पास अभ्यास के लिए बेहद सीमित समय था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से ठीक चार दिन पहले ही गिल और अन्य टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट-बॉल दौरे से भारत लौटे थे। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई अब शुभमन गिल को टीम की दीर्घकालिक योजना बनाने में अधिक जिम्मेदारी देने पर विचार कर रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि गिल अब आत्मविश्वास के साथ अपना विजन चयनकर्ताओं और बोर्ड के सामने रख रहे हैं। रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट को एक मजबूत नेतृत्व की ज़रूरत होगी और टेस्ट व वनडे फॉर्मेट में गिल को भविष्य का कप्तान माना जा रहा है। हालांकि इस 15 दिन के रेड-बॉल कैंप प्लान को लागू करना आसान नहीं होगा। टीम इंडिया का कैलेंडर बेहद व्यस्त है और कई बार टेस्ट सीरीज़ से पहले व्हाइट-बॉल मुकाबले चलते रहते हैं। ऐसे हालात में बीसीसीआई बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की सुविधाओं और कोचिंग स्टाफ का सहारा ले सकता है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार