20 जनवरी। 23 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज होगा। भारत की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 5 वनडे मैच और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
Advertisement
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम न्यूजीलैंड पहुंच गई है। विराट कोहली अपनी खूबसूरत वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ न्यूजीलैंड पहुंचे हैं तो वहीं बाकी खिलाड़ी भी न्यूजीलैंड पहुंचे।
आपको बता दें कि वर्ल्ड कप को देखते हुए न्यूजीलैंड दौरा काफी अहम होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि न्यजीलैंड की पिच का व्यवहार बिल्कुल इंग्लैंड की पिचों की तरह करता है।
Advertisement
ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज किस तरह का परफॉर्मेंस करते हैं। गौरतलब है कि भारत ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर वनडे और टेस्ट सीरीज जीतकर नया इतिहास लिखने में कामयाबी पाई थी।