भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल के अंत में साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना है। जहां उसे तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद होने वाले इस पहले विदेशी दौरे के शेड्यूल का एलान हो गया है। 

Advertisement

भारत के साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी। पहला टेस्ट 17 से 21 दिसंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर को सेंचुरियन में होगा। तीसरा और आखिरी टेस्ट 3 से 7 जनवरी तक जोहान्सबर्ग में ही खेला होगा। 

Advertisement

इसके बाद तीन वनडे मैचों की शुरूआत होगी। जिसका पहला मुकाबला 11 जनवरी को पार्ल में होगा। इसके बाद अगले दो वनडे 14 और 16 जनवरी को केपटाउन के मैदान पर खेले जाएंगे। 

चार मैचों की टी-20 सीरीज 19 जनवरी से शुरू होगी और दूसरी टी-20 21 जनवरी को होगा। दोनों की मैच की मेजबानी केपटाउन करेगा। 23 जनवरी को तीसरा और 26 जनवरी को चौथा और आखिरी टी-20 है औऱ दोनों मुकाबले पार्ल में होंगे।

बता दें कि इससे पहले साल 2018 में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर आई थी। तब भारत को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद कोहली सेनी ने छह वनडे मैचों की सीरीज 5-1 से और तीन टी-20 मैचों की सीरीज 2-1 से जीती थी। 

भारत के 2021-2022 के साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल

Advertisement

टेस्ट सीरीज

पहला टेस्ट- 17 दिसंबर से 21 दिसंबर, जोहानसबर्ग

दूसरा टेस्ट-  26 दिसंबर से 30 दिसंबर, सेंचुरियन

Advertisement

तीसरा टेस्ट मैच-  3 जनवरी से 7 जनवरी, जोहानसबर्ग

वनडे सीरीज

पहला मैच:  11 जनवरी, बोलैंड पार्क, पार्ल सिटी

Advertisement

दूसरा मैच:  14 जनवरी, न्यूलैंड्स, केप टाउन

तीसरा मैच: 16 जनवरी, न्यूलैंड्स, केप टाउन

टी-20 सीरीज

Advertisement

पहला मैच: 19 जनवरी, न्यूलैंड्स, केप टाउन

दूसरा मैच: 21 जनवरी, न्यूलैंड्स, केप टाउन

तीसरा मैच:  23 जनवरी, बोलैंड पार्क, पार्ल सिटी

Advertisement

चौथा मैच: 26 जनवरी, बोलैंड पार्क, पार्ल सिटी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार