भारत को वनडे औऱ टी-20 सीरीज के लिए इस साल जुलाई में श्रीलंका का दौरा करना है। लेकिन श्रीलंका में कोरोना के बढ़ते मामले ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड की परेशानी बढ़ा दी है। श्रीलंका में मंगलवार को ही 2,568 केस सामने आए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2568 नए केस में 38 केस विदेश से आए हैं। 10 मई को ही देश में कोरोना के 2,624 जबकि 2,672 नए केस सामने आए थे।

Advertisement

कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम भारत और मेजबान श्रीलंका के बीच होने वाली लिमिटेड ओवरों के सभी मैचों की मेजबानी करेगा।

Advertisement

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के प्रशासनिक समिति के चेयरमैन अर्जुन डी सिल्वा ने स्पोर्टस्टार से कहा, " पूरी सीरीज को एक ही स्थान पर कराने की हमारी योजना है। अभी यह फैसला किया गया है कि आर प्रेमदासा स्टेडियम इन मैचों की मेजबानी करेगा।"

भारतीय टीम पांच जुलाई को श्रीलंका पहुंचेगी और फिर इसके बाद एक सप्ताह तक क्वारंटीन में रहेगी। क्वरंटीन पूरा करने के बाद मेहमान टीम 13 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और फिर 22 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

उन्होंने कहा, " निश्चित रूप से यह इस पर भी निर्भर करता है कि कि उस समय की परिस्थितियां कैसी रहती है। कोरोना के कारण हम फैंस को स्टेडियम में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दे सकते हैं, इसलिए सभी मैच बिना दर्शकों के ही खेले जाएंगे।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार