मुंबई, 6 फरवरी| शुभम गिल (160) और पृथ्वी शॉ (105) की दमदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने सोमवार को इंग्लैंड अंडर-19 टीम को 230 रनों से करारी मात दे दी। इसी के साथ भारत ने पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त ले ली है।

Advertisement

इंडिया-ए ने बांग्लादेश टीम की ली खबर, तीन भारतीय बल्लेबाजों के आगे पस्त हुए बांग्लादेशी

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन उसका यह फैसला गलत साबित हुआ। भारतीय बल्लेबाजों ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 382 रनों का बेहद चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। इंग्लैंड की टीम इस विशाल लक्ष्य के आगे 37.4 ओवरों में 152 रन बनाने में ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाजों शुरू से कसी हुई गेंदबाजी की और मेहमानों को विकेट पर टिकने नहीं दिया। तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी, विवेकानंद तिवारी और शिवम मावी ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इंग्लैंड के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। ओइले पोप (59) इंग्लैंड के सर्वोच्च स्कोरर रहे। उनके अलाव विल जैक्स ने 44 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को गिल और कप्तान हिमांशु राणा (33) ने मजबूत शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े। राणा को लियाम पेटरसन व्हाइट ने पवेलियन भेजा।

कप्तान की जगह आए शॉ ने गिल का बेहतरीन साथ दिया और तेजी से रन बटोरे। दोनों ने मेहमान गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और दूसरे विकेट के लिए 231 रनों की साझेदारी की। शॉ और गिल की यह साझेदारी 27.1 ओवरों तक मैदान पर जमी रही और 8.50 की औसत से रन बटोरे। गिल ने 120 गेंदों की अपनी पारी में 23 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं शॉ ने अपनी शतकीय पारी में 89 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और दो छक्के लगाए।

Advertisement

अंडर 19 क्रिकेट में यह रनों के हिसाब से तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को साल 2017 में 240 रन से हराया तो वहीं भारत ने इंग्लैंड को साल 2006 में 234 रन से हराया था।

इस साझेदारी का अंत 43वें ओवर में हुआ जब गिल पदार्पण मैच खेल रहे आर्थर गोडसाल की गेंद पर होल्डन के हाथों लपके गए। गिल जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 314 रन था। ठीक एक रन बाद डेलरे रॉवलिंस ने अगले ओवर में शॉ की पारी का अंत किया। इस साझेदारी के टूटने के बाद भारतीय बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश में आउट होते चले गए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को मावी ने दूसरे ओवर में ही पहला झटका दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को खाता भी नहीं खोलने दिया और पवेलियन की राह दिखाई। ब्रूक छह के कुल स्कोर पर आउट हुए। इंग्लैंड की परेशानी यहां खत्म नहीं हुई। उसने अपने पांच विकेट 75 रनों पर ही गंवा दिए। इसके बाद पोप और जैक्स ने छठे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी कर टीम को बचाने की कोशिश की लेकिन नागारकोटी ने पोप और तिवारी ने जैक्स को आउट कर इंग्लैंड की बची हुई उम्मीदों को खत्म कर दिया। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में आईसीसी ने किया हैरान करने वाला बदलाव

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार