लखनऊ, 30 नवंबर | अफगानिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शनिवार को यहां अटल बिहारी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को दो विकेट से हरा दिया। इस हार के बावजूद इंडिया अंडर-19 टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन का स्कोर बनाया, जिसे अफगानिस्तान ने 15 गेंद शेष रहते आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया।

अफगानिस्तान की ओर से आसिफ मूसाजाई ने 42, इमरान ने 31, शफीकउल्लाह गफारी ने 25 और आरिफ खान ने 16 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए सुतर ने तीन, हेगड़े ने दो और कार्तिक त्यागी, बंसल तथा भदोरिया ने एक-एक विकेट लिए।

इससे पहले, मेजबान भारतीय टीम 49.3 ओवर में 157 रन पर सिमट गई। टीम के लिए वीएस भदोरिया ने सबसे ज्यादा 29, कुशागरा ने 24, कप्तान हेगड़े ने 17 और सौरभ डागर ने 16 रन बनाए।

अफगानिस्तान की ओर से नूर अहमद ने तीन, आबिद मोहम्मदी और शफीकउल्लाह गफारी ने दो-दो जबकि आरिफ खान और आसिफ मूसाजी ने एक-एक विकेट लिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार