इंदौर, 5 अक्टूबर । भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच पर जारी अनिश्चिताओं के बीच मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के सचिव मिलिंद कनमड़िकर ने बुधवार को कहा है कि मैच अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। एमपीसीए सचिव ने कहा है कि उन्हें अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से इस मैच के रद्द होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

SALUTE: बेटी थी आईसीयू में भर्ती फिर भी अपने देश के लिए खेलता रहा भारत का यह दिग्गज 

Advertisement

भारत और किवी टीम के बीच श्रृंखला का तीसरा एवं अंतिम टेस्ट मैच आठ अक्टूबर से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर मेजबान बोर्ड एमपीसीए अपनी तैयारियों को पूरा करने में लगा हुआ है।

हिट मैन रोहित शर्मा के लिए आई खुशखबरी, अपने नाम किया पहली बार ये हैरत भरा कारनामा

Advertisement

कनमड़िकर ने आईएएनएस से कहा, "मैच होगा। हमने इसके लिए सारे इंतजाम कर लिए हैं। बीसीसीआई ने अब तक मैच के रद्द होने को लेकर कोई निर्देश नहीं दिया है।" गौरतलब है कि बीसीसीआई ने इससे पहले यह कहते हुए मैच रद्द करने की धमकी दी थी कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त की गई आर. एम. लोढ़ा समिति ने उनके बैंक खातों को सील कर दिए हैं।

PHOTOS: देखिए भारतीय क्रिकेटरों की पूरानी गर्लफ्रेंड की ये तस्वीरें, देखकर आपके होश उड़ जाएगें

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार