22 जून। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को यहां रोज बाउल मैदान पर जारी विश्व कप के मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने इस मैच के लिए एक बदलाव किया है। चोटिल तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

अफगानिस्तान ने नूर अली जादरान और दौलत जादरान के स्थान पर हजरतुल्लाह जाजई और अफताब आलम को मौका दिया है। 

Advertisement

यह भारत का पांचवां मैच है। वह सात अंक लेकर 10 टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर है। भारत को तीन मैचों में जीत मिली है जबकि उसका एक मैच रद्द हुआ है।

दूसरी ओर, अफगान टीम का यह छठा मैच है। उसे अब तक खेले गए सभी पांच मैचों मे हार मिली है। यह टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है।

टीम : 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, केदार जाधव, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।

Advertisement

अफगानिस्तान : रहमत शाह, हजरतुल्लाह जाजई, नजीबुल्लाह जादरान, हसमतुल्लाह शाहिदी, असगर अफगान, मोहम्मद नबी, इकराम अली खील (विकेटकीपर), गुलबदीन नैब (कप्तान), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, अफताब आलम। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार