कोलकाता, 21 सितम्बर (CRICKETNMORE)| पहले मैच में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त लेने वाली भारतीय टीम आज ईडन गाडर्ंस स्टेडियम में एक और जीत के इरादे से उतरेगी। \पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश हालांकि दूसरे मैच में परेशानी का सबब बनी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावनाएं भी जताई हैं।

Advertisement

अगर विकेट को ज्यादा समय तक कवर के अंदर रखा जाता है और उसे धूप नहीं मिलती है तो यह तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद कर सकती है। ऐसे में मेहमान टीम को फायदा हो सकता है। उनके पास नाथन क्लटर नाइल हैं जिन्होंने पहले मैच में शुरुआत में ही तीन विकेट लेकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, देखकर दिल धड़क जाएगा आपका

Advertisement

इस मैच में एक बार फिर सभी की निगाहें लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और चाइनामैन कुलदीप यादव पर रहेंगी। इस जोड़ी ने पहले मैच में मिलकर ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए यह जोड़ी खतरा बन सकती है। 

भारतीय टीम में किसी भी बदलाव की संभावना कम हैं। अजिंक्य राहणे की जगह विराट कोहली अपनी आईपीएल टीम के खिलाड़ी लोकेश राहुल को रोहित के साथ पारी की शुरूआत करने के लिए उतार सकते हैं। वहीं रोहित का ईडन गाडर्ंस स्टेडियम से प्यार किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने इसी मैदान पर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

वहीं ऑस्ट्रेलिया का इस मैदान पर रिकार्ड शत प्रतिशत है। उसका इतिहास इस मैदान को कभी भूलने नहीं देगा। ये वही मैदान है जहां ऑस्ट्रेलिया ने 1987 में अपना पहला विश्व कप उठाया था। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, देखकर दिल धड़क जाएगा आपका

उसने आखिरी बार इस मैदान पर भारत के खिलाफ 2003 में वनडे मैच खेला थाए जहां वह 37 रनों से जीता था।

Advertisement

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है। 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मनीष पांडे, केदार जाधव, अजिंक्या रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, यजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, हिल्टन कार्टराइट, नाथन कल्टर-नाइल, पैट कमिंस, जेम्स फॉल्कनर, ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एडम जाम्पा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार