हैदराबाद, 13 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आज उप्पल के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में निर्णायक मुकाबला खेलने उतरेंगी।  रांची में खेला गया पहला मैच भारत ने जीता था जबकि गुवाहाटी में खेला गया दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा था। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला तीसरा टी-20 सीरीज का निर्णायक मैच आज होगा। 

Advertisement

दूसरे मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहेरेन्डॉर्फ ने भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को सस्ते में समेटते हुए चार विकेट अपने नाम किए थे। भारत इस मैच में सिर्फ 118 रन ही बना सका था। 

Advertisement

भारत को उम्मीद होगी की दूसरे मैच में बल्लेबाजों का विफल होना महज इत्तेफाक साबित हो और तीसरे मैच में उसके बल्लेबाज अपने बल्ले का जौहर दिखाएं। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली की कोशिश एक बार फिर जीत की राह पर लौटने की होगी। क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ हैं बहुत खूबसूरत, जरूर देखें PHOTOS

मेजबान टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी एक बार फिर शिखर धवन, रोहित शर्मा, कोहली, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे और केदार जाधव पर होगी। 

आशीष नेहरा ने अभी तक इस सीरीज में एक भी मैच नहीं खेला है। कोहली इस मैच में इस वरिष्ठ गेंदबाज को मौका दे सकते हैं। नेहरा ने नवंबर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की पुष्टि कर दी है। 

भारतीय गेंदबाजी का भार भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगा। वहीं स्पिन में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को धराशायी करने का जिम्मा संभालेंगे। 

वहीं मेहमान टीम कप्तान डेविड वार्नर और ग्लेन मैक्सवेल से फॉर्म में लौटने की उम्मीद लगाए बैठी है। पिछले मैच में ट्रेविस हेड और मोएजिज हेनरिक्स ने टीम को संकट से उबारते हुए जीत दिलाई थी। क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ हैं बहुत खूबसूरत, जरूर देखें PHOTOS

Advertisement

वार्नर को हालांकि अपने गेंदबाजों से ज्यादा उम्मीद है। पैट कमिस, जेसन, केन रिचर्डसन, नाथन कल्टर नाइल और एडम जाम्पा ने पिछले मैच में संयुक्त रूप से बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अगर यह गेंदबाजी आक्रमण एक बार फिर संयुक्त प्रदर्शन कर पाने में सफल रहता है तो भारत को परेशानी हो सकती है। 

टीमें : 
भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर (कप्तान), मोएजिज हेनरिक्स, एरॉन फिंच, टिम पेन (विकेटकीपर), डेनियल क्रिस्टियन, ग्लेन मैक्सवेल, जेसन बेहेरेन्डॉर्फ, नाथन कल्टर-नाइल, ट्रेविस हेड, एडम जाम्पा ।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार