Shadab Khan Catch: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का फाइनल सोमवार, 21 सितंबर को बारबाडोस के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां Antigua & Barbuda Falcons के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan) ने Jamaica Kingsmen के खिलाफ अपनी गेंदबाज़ी और फील्डिंग दोनों से ही काफी प्रभावित किया। उन्होंने CPL Final में कीसी कार्टी (Keacy Carty) का एक शानदार कैच भी लपका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

शादाब ने पकड़ा जबरदस्त कैच: ये घटना जमैका किग्समेन की पारी के चौथे ओवर में घटी। ABF के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ अल्जारी जोसेफ करने आए थे जिन्होंने अपनी चौथी गेंद पर कीसी कार्टी को फंसाया। उन्होंने ये बॉल ऑफ स्टंप के काफी बाहर फुलर लेंथ पर फेंका था जिस पर कीसी कार्टी ने कवर के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश में गलती की।

कीसी कार्टी ने गेंद को अच्छे से टाइम तो किया, लेकिन वो गेंद को पर्याप्त ऊंचाई नहीं दे पाए। ऐसे में होना क्या था, कवर की पॉजिशन पर तैनात खिलाड़ी शादाब खान की आंखें चमक गई और उन्होंने अपनी दाईं ओर ऊपर की तरफ कूद लगाकर एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। तो ऐसे कीसी कार्टी 8 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले शादाब खान ने कीसी कार्टी के अलावा आंद्रे रसेल का भी महत्वपूर्ण कैच पकड़ा। इतना ही नहीं, उन्होंने किफायती गेंदबाज़ी भी की और अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर एक विकेट चटकाया। उन्होंने विपक्षी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ रोमेन मॉरिसन को LBW करके आउट किया।

एंटीगुआ बनीं चैंपियन: CPL 2026 का फाइनल बारबाडोस के मैदान पर खेला गया था जहां ABF ने टॉस जीता और जमैका किंग्समेन को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। इसके बाद ही मैदान पर माज़ सदाकत का तूफान देखने को मिला जिनकी सेंचुरी के दम पर जमैका किंग्समेन ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 170 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कन्स के लिए आमिर जुंगो ने 34 गेंदों पर 57 रन ठोके, वहीं हसन नवाज  ने 35 गेंदों पर नाबाद 47 रन, एविन लुईस ने 26 गेंदों पर 38 रन और रहकीम कॉनवेल ने 6 गेंदों पर 20 रन ठोके। इन्हीं पारियों के दम पर ABF ने 16.4 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। वो पहली बार CPL के चैंपियन बने हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार