India vs Australia 3rd Test, Day 5: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट मैच रोमांचक दौर पर पहुंच चुका है। टीम इंडिया हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन की बल्लेबाजी के दमपर टेस्ट मैच में बना हुआ है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ग्लव्स से तो फिसड्डी साबित हुए लेकिन उन्होंने विकेट के पीछे से भारतीय बल्लेबाजों को कुछ न कुछ बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

टिम पेन ने हनुमा विहारी का आसान सा कैच ड्रॉप कर दिया। स्टॉर्क की गेंद पर विहारी के बल्ले का बाहरी किनारा लगा लेकिन टिम पेन ने इस कैच को टपकाकर इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर लगभग पानी फेर दिया। इस कैच से पिछले ओवर में टिम पेन को लॉयन की गेंद पर रविचंद्रन अश्विन को उकसाते हुए देखा गया था।

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन और टिम पेन के बीच काफी बहस हुई थी। हालांकि रविचंद्रन अश्विन ने धैर्य बनाए रखा और सतर्कता से बल्लेबाजी की। वहीं अगर इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने इस मैच में 3 कैच छोड़े हैं। हनुमा विहारी का कैच छोड़ने से पहले उन्होंने ऋषभ पंत के 2 कैच भी छोड़े थे।

बता दें कि इस मैच में ऋषभ पंत ने भी चोट के बावजूद शानदार 97 रनों की पारी खेलकर सभी का दिल जीता है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 320 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 5 विकेट की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार