India Vs Australia A Day 2: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया ए और भारत के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। इस मैच में भारत की स्थिति काफी मजबूत है। मैच के दौरान तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अनोखे तरीके से अपना विकेट गंवाया। जिसको लेकर अब सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement

65 रन पर खेलते हुए, शुभमन गिल ने स्पिनर मिचेल स्वेपसन की गेंद को फ्लिक किया। इस दौरान शुभमन पूरी तरह से गेंद को पढ़ नहीं सके। गेंदबाज ने lbw के लिए अपील की और इस बीच, गेंद स्लिप पर चली गई जहां शॉन एबॉट ने दाईं ओर डाइव मारकर एक हाथ से कैच लपक लिया। अंपायर ने गिल को कैच आउट करार दिया।

Advertisement

शुभमन गिल के आउट होने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर रिएक्ट किया है। आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, 'शुभमन आउट कैसे हुए? निश्चित रूप से एलबीडब्ल्यू नहीं थे.... और यह बताने के लिए भी कोई सबूत नहीं था कि स्लिप में उनका कैच पकड़ा गया था।'

अभ्यास मैच के दौरान डीआरएस और स्निकोमीटर तकनीक उपलब्ध नहीं होने के चलते गिल को अपना विकेट गंवाना पड़ा क्योंकि ऐसे में अंपायर के फैसले को चुनौती नहीं दी जा सकती थी। बता दें कि गिल और मयंक अग्रवाल के बीच 104 रनों की साझेदारी के बाद भारत ने अपना दूसरा विकेट खोया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार