India vs Australia 4th Test, Brisbane Weather Forecast: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के मैदान पर चौथा और निर्णायक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन के खेल का अंतिम सत्र बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 369 रन के जवाब में 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए हैं।

Advertisement

फिलहाल यह मैच बराबरी पर है। ब्रिसबेन में मौसम के आसार ठीक नहीं हैं और मौसम विभाग की मानें तो इस टेस्ट मैच के चौथे और पांचवे दिन भी बारिश होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो फिर दर्शक अंतिम टेस्ट मैच का रोमांच मिस कर जाएंगे। ब्रिसबेन में कल के दिन मौसम साफ रहेगा लेकिन सोमवार और मंगलवार को बारिश के आसार ने चिंता बढ़ा दी है।

Advertisement

वहीं अगर इस टेस्ट मैच की बात करें तो टीम इंडिया इस मैच में अपने प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के चलते ज्यादातर नए खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी हैं। टीम इंडिया की तरफ से शॉर्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने इस मैच में डेब्यू किया वहीं गौर करने वाली बात यह है कि टीम इंडिया इस मैच में 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाज के साथ उतरा है।

ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में मॉर्नस लाबुशेन के शानदार शतक की वजह से 350 से ज्यादा का आकड़ा पार करने में कामयाबी पाई है। वहीं टीम इंडिया की तरफ से शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए थे। रोहित शर्मा ने पहली पारी में 44 रन बनाए फिलहाल रहाणे और पुजारा क्रीज पर मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार