India vs Australia ODI T20I Series 2025 Schedule Squad and Venue: भारतीय टीम, शुभमन गिल की कप्तानी वाली वनडे टीम और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टी-20 इंटरनेशनल टीम आगामी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज में मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना करेगी। भारतीय टीम इस दौरे पर तीन वनडे और पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेलेगी। 

Advertisement

सभी नजरें शुभमन गिल पर रहेंगी, जिन्हें रोहित शर्मा को हटाकर वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम रोहित की कप्तानी में इस साल की शुरूआत में मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी खेली थी। यह सीरीज भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के लिए फरवरी में भारत औऱ श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अपने टी-20 संयोजनों को परखने का एक शानदार मौका भी है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे औऱ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम

वनडे  टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्ज़दीप सिंह, प्रदीप कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

टी-20 इंटरनेशनल टीम

Advertisement

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्ज़दीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

भारत के खिलाफ वनडे औऱ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

वनडे टीम 

Advertisement

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स केरी, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेंसॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा।

टी-20 टीम (पहले दो मैच के लिए)

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुनेमैन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टॉइनिस, एडम ज़म्पा।

Advertisement

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे और टी-20 सीरीज का शेड्यूल

वनडे (ODI) शेड्यूल:

पहला ODI: 19 अक्टूबर, पर्थ (भारतीय समय अनुसार सुबह 9 बजे)

Advertisement

दूसरा ODI: 23 अक्टूबर, एडिलेड (भारतीय समय अनुसार सुबह 9 बजे)

तीसरा ODI: 25 अक्टूबर, सिडनी (भारतीय समय अनुसार सुबह 9 बजे)

टी-20 इंटरनेशनल (T20I) शेड्यूल:

Advertisement

पहला T20I: 29 अक्टूबर, कैनबरा (भारतीय समय अनुसार दोपहर 1.45 बजे)

दूसरा T20I: 31 अक्टूबर, मेलबर्न (भारतीय समय अनुसार दोपहर 1.45 बजे)

तीसरा T20I: 2 नवम्बर, हॉबर्ट (भारतीय समय अनुसार दोपहर 1.45 बजे)

Advertisement

चौथा T20I: 6 नवम्बर, गोल्ड कोस्ट (भारतीय समय अनुसार दोपहर 1.45 बजे)

Also Read: LIVE Cricket Score

पांचवां T20I: 8 नवम्बर, ब्रिस्बेन (भारतीय समय अनुसार दोपहर 1.45 बजे)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार