India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच में एक बार फिर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला गरजा है। शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 91 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

शुभमन गिल बल्लेबाजी के दौरान जेब में लाल रंग का रुमाल रखकर खेलते हुए नजर आए थे। ऐसा पहली बार नहीं है कि शुभमन गिल लाल रंग का रुमाल रखकर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हों। इससे पहले भी आईपीएल के दौरान भी उन्हें ऐसा करते देखा गया था। लाल रंग का रुमाल उनके लिए लकी है इस वजह से वह ऐसा करते हैं।

Advertisement

अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने के बाद गिल ने कहा था कि मैं बैटिंग के दौरान अपने पास हमेशा लाल रुमाल रखता हूं। पहले मैं सफेद रुमाल रखा करता था, लेकिन एक दिन मैंने लाल रुमाल रखा और उस मैच में शतक बना दिया। इसके बाद से मैं लाल रुमाल ही रखने लगा।

शुभमन गिल के अलावा मोहिंदर अमरनाथ, वीरेंद्र सहवाग और स्टीव वॉ जैसे महान खिलाड़ियो को भी बल्लेबाजी के दौरान ऐसा टोटका करते हुए देखा गया है। यही नहीं इस मामले में तेज गेंदबाज़ ज़हीर खान भी कुछ इसी प्रकार अपना लक आजमाते हैं। जहीर खान पीला रूमाल रखकर गेंदबाजी करने आते थे।

ब्रिसबेन के मैदान पर टीम इंडिया की इस जीत के नायक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रहे। पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 89 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं इस टेस्ट सीरीज में 21 विकेट लेने वाले पैट कमिंस को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार