India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के मैदान पर चौथे टेस्ट मैच के दौरान डेब्यू कर रहे खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी से भी काफी प्रभावित किया है। सुंदर ने 7 चौके और 1 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 62 रन बनाए।

Advertisement

मैच के दौरान वॉशिंगटन सुंदर ने लॉयन की गेंद पर 'नो लुक सिक्स' लगाकर पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी की यादें ताजा कर दीं। लॉयन के ओवर की आखिरी गेंद पर सुंदर घुटने पर बैठे और गेंद को स्लॉग स्वीप कर दिया। गेंद और बल्ले का कनेक्शन होते वक्त सुंदर गेंद को नहीं बल्कि पिच को देख रहे थे।

Advertisement

वॉशिंगटन सुंदर के इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कुछ फैंस को यह शॉट देखकर एम एस धोनी की याद आ रही है तो कुछ इस शॉट की तुलना वेस्टइंडीज के बल्लेबाज फ्लैचर के 'नो लुक सिक्स' से कर रहे हैं। एक यूजर ने इस शॉट को देखकर कमेंट कर लिखा, 'एकदम धोनी की तरह ही खेला है।'

वहीं अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 369 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 336 रन बनाए हैं। टीम इंडिया की तरफ से शॉर्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 67 रन बनाए वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 63 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हेजलवुड ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार