India vs Bangladesh 2nd Test Day 4: भारत औऱ बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल तय समय पर 9.30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि बारिश और मैदान गिला होने का कारण दूसरे औऱ तीसरे दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका था।

Advertisement

अब चौथे दिन कुल 98 ओवर का खेल तय किया गया और सेशन के समय में भी बदलाव किया गया है। पहले सेशन 9.30 बजे से 11.45 बजे तक होगा, दूसरा सेशन 12.25 बजे से दोपहर 2.40 बजे तक, वहीं तीसरा और आखिरी सेशन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगा। 

Advertisement

इससे पहले पहले दिन भी मुकाबला तय समय से शुरू नहीं हुआ था। 

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पहले दिन बांग्लादेश ने पहली पारी मे 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। मोमिनुल हक 40 रन औऱ मुशफिकुर रहीम 6 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए पहली पारी में आकाशदीप ने 2 विकेट और रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट लिया है।

गौरतलब है कि दो मैच की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है।

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान) , मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार