24 फरवरी, मीरपुर (CRICKETNMORE)। एशिया कप 2016 में भारत की टीम मीरपुर पर बाग्लादेश के खिलाफ मैच खेलकर एशिया कप की शुरुआत करेगी। भारत की टीम एशिया कप जीतने की प्रबल दावेदार है तो वहीं बांग्लादेश की टीम आजकल बड़ा उलट - फेर करने में माहिर है।


स्कोर कार्ड


Advertisement

टॉस: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया

Advertisement

वैन्यू: शेर - ए बांग्ला स्टेडियम

भारत: टॉस हारकर पहले खेलते हुए भारत की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए। भारत के तरफ से एक बार फिर से रोहित शर्मा ने कमाल का खेल दिखाकर केवल 55 गेंद पर 83 रन की धमाकेदार पारी खेली तो साथ ही हार्दिक पांड्या ने 18 गेंद पर 31 रन बनाकर टीम को 166 रन के स्कोर पर पहुंचाने में खास भूमिका निभाई। युवराज सिंह ने आज 15 रन का योगदान दिया तो इसके अलावा शिखर धवन, विराट कोहली और रैना कोई खास कमाल नहीं कर पाए। बांग्लादेश के तरफ से गेंदबाजी में अल अमीन हुसैन ने 3 विकेट लिए तो साथ ही मशरफे मोर्ताज़ा, महमुदुल्लाह और शाकिब अल हसन ने 1- 1 विकेट चटकाए।

बांग्लादेश: 166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 121 रन बना सकी जिसके तहत भारत ने मैच 45 रन से जीतकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया। भारत के गेंदबाजों ने खासकर आशिष नेहरा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए तो साथी गेंदबाजों ने भी नेहरा का भरपूर साथ दिया। नेहरा के अलावा बुमराह, हार्दिक पांड्या और अश्विन ने 1- 1 विकेट लिए। बांग्लादेश के तरफ से सिर्फ शब्बीर रहमान ने 44 रन की पारी खेली और मुशफ़िकुर रहीम 16 रन का योगदान दे पाए।

मैन ऑफ द मैच: रोहित शर्मा (भारत)

Advertisement

टीमें

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा, अबू हैदर, अराफात सनी, मोहम्मद मिथुन, नुरुल हसन, सौम्या सरकार, तास्किन अहमद, तमीम इकबाल, शब्बीर रहमान रहमान, नासिर हुसैन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, शाकिब अल हसन, अल अमीन हुसैन, मुस्तफ़िज़ूर रहमान

भारत: हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, पवन नेगी, रविंद्र जडेजा, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, पार्थिव पटेल

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार