IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN Test) के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम खेला जाएगा जिसे भारतीय टीम किसी भी हाल में जीतना चाहेगी। इसी बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया का एक मास्टर प्लान सामने आया है।

Advertisement

दरअसल, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा की जोड़ी ने चेन्नई में बांग्लादेशी टीम को घुटने पर लाने के लिए एक बड़ा प्लान सोच लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चेन्नई के मैदान पर भारत और बांग्लादेश पहले टेस्ट के दौरान लाल मिट्टी वाली सतह देखने को मिलेगी।

Advertisement

TOI की रिपोर्ट की माने तो भारतीय टीम मैनेजमेंट ने ये फैसला बांग्लादेश के स्पिन अटैक को देखते हुए लिया है। गौरतलब है कि चेन्नई के मैदान पर हमेशा से ही स्पिन गेंदबाज़ों के लिए मदद रही है और अगर भारत-बांग्लादेश टेस्ट में भी ऐसा होता है तो मेहमान टीम कुछ मुश्किलों का सामना कर सकती है। इसी मुश्किल को पूरी तरह खत्म करने के लिए चेन्नई टेस्ट में लाल मिट्टी वाली पिच का इस्तेमाल किया जाएगा जहां पर स्पिन नहीं, बल्कि पेस गेंदबाज़ों के लिए मदद होगी।

ये भी जान लीजिए कि बांग्लादेश अपने घर पर काली मिट्टी वाली पिच पर खेलने की आदी रही है। ऐसे में अगर चेन्नई में भी ऐसी ही पिच का इस्तेमाल होता है तो वो इसका फायदा उठा सकते हैं। लेकिन अगर चेन्नई में उन्हें लाल मिट्टी वाली पिच मिलती है तो ऐसे में उनके लिए भारत को हारना लोहे के चने चबाने जितना मुश्किल हो जाएगा। बता दें कि बांग्लादेश पाकिस्तान को उनके घर पर टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराने के बाद भारत का सामना करने वाली है।

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टीमें इस प्रकार हैं।

भारतीय टीम (पहले टेस्ट के लिए): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

Advertisement

बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन कुमेर दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जेकर अली अनिक। 
 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार