India vs Bangladesh T20 Head to Head Record: टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली पहली हार के बाद टीम इंडिया बुधवार (2 नवंबर) को सुपर 12 राउंड का अपना चौथा मुकाबला पड़ोसी देश बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। नीदरलैंड को छोड़कर ग्रुप 2 की बाकी सभी टीमें सेमीफाइनल क्वालीफीकेशन की रेस में हैं, ऐसे में टीम इंडिया की निगाहें इस मुकाबले को जीत कर अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी।

Advertisement

यह मुकाबला काफी हाई-वोल्टेज रहने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया में हुए 2015 वनडे वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल मुकाबले के बाद से दोनों टीमों के बीच एक अलग प्रतिद्वंदिता देखने को मिलती है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों और फैंस में अलग जोश रहता है।

Advertisement

एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड

भारत औऱ बांग्लादेश के बीच 11 टी-20 इंटरनेशनल मेच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 10 औऱ बांग्लादेश ने सिर्फ 1 मैच जीता है। बांग्लादेश को ये एकमात्र जीत साल 2019 में मिली थी। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो बांग्लादेश एक भी बार भारत को हरा नहीं पाया है। दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में 3 मैच हुए हैं औऱ तीनों मैच भारत ने जीते हैं।

बता दें कि दोनों टीमों के बीच पिछले करीब तीन साल से इस फॉर्मेट में कोई मैच नहीं खेला गया है। 

पहला मैच

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-बांग्लादेश की टीम पहली बार 2009 में एक-दूसरे से टकराई। ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी और गौतम गंभीर के अर्धशतक, रोहित शर्मा-युवराज सिंह की ताबड़तोड़ पारियों के दम 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 8 विकेट गवांकर 155 रन तक ही पहुंच सकी। भारत के लिए उस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने 4 विकेट चटकाए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। 

दूसरा मैच

दूसरी बार दोनों टीमें 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में आमनें-सामनें आई। मेजबान बांग्लादेश मीरपुर में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 138 रन ही बनाए पाई। जिसमें अनामुल हक ने 44 रन और महमुदुल्लाह ने नाबाद 33 रन की पारी खेली। भारत के लिए अमित मिश्रा ने तीन और रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट हासिल किए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़े और भारत ने 1.3 ओवर बाकी रहते हुए 8 विकेट से जीत हासिल कर ली।

तीसरा मैच 

साल 2016 में बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई थी। इस रोमांचक मैच में भारत ने 1 रन से जीत हासिल की थी। ये वही मुकाबला है जिसमें विकेटकीपर और उस समय के कप्तान एमएस धोनी लंबी दौड़ लगातर मुस्तफिजुर रहमान को रनआउट कर भारत को जीत दिलाई थी।  
टीम इंडिया इस मैच में टॉस हारी और 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन के संघर्ष लायक स्कोर तक पहुंची। इसके जवाब में बांग्लादेश आसानी से लक्ष्य हासिल करती हुई दिख रही थी। लेकिन 20वें ओवर में टीम को तीन झटके लगे और भारत ने 1 रन से जीत हासिल की। भारत के लिए गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए थे।

Advertisement

बांग्लादेश की ताकत और कमजोरी

इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम के लिए एकमात्र पॉजिटिव रहा है तस्कीन अहमद की गेंदबाजी, जिन्होंने अब तक 3 मैच में 8 विकेट चटकाए। वहीं अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ नजमुल हुसैन शांतो के अर्धशतक को छोड़ दिया जाए तो बांग्लादेशी बल्लेबाजी क्रम अपनी छाप छोड़ने नें नाकाम रहा है। 

भारत की कमजोरी और ताकत

Advertisement

केएल राहुल का फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। 3 मैच में वह सिर्फ 22 रन बना पाए हैं। इसके अलावा विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी से टीम को और ताकत मिली और वह टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो रहे हैं। 
बन सकते हैं ये रिकॉर्ड

कोहली इस मुकाबले में 16 रन रन बनाते ही टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड महेला जयवर्धने के नाम है, जिन्होंने 1016 रन बनाए हैं। वहीं कोहली अब तक 1001 रन बना चुके हैं। 

रोहित शर्मा 4 छक्के जड़ते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। क्रिस गेल ही अब तक ये कारनामा कर पाए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 553 छक्के जड़े हैं। 

Advertisement

शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार अगर 65 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह साल 2022 में अपने 1000 टी-20 इंटरनेशनल पूरे कर लेंगे। एक साल में 1000 टी-20 इंटरनेशनल सिर्फ पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने ही बनाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार