India vs England 2nd Semi-Final Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 05 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 में खेला गया था जो कि वानखेड़े के मैदान पर ही हुआ था। खास बात ये है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 247 रन बनाए थे जिसके बाद उन्होंने इंग्लिश को सिर्फ 97 रनों पर ऑल आउट किया और 150 रनों से जीत हासिल की। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने महज़ 54 गेंदों पर 135 रन ठोके थे और एक ओवर में सिर्फ 3 रन देकर 2 विकेट भी निकाले थे।

IND vs ENG, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 04 मार्च 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

Wankhede Stadium, Mumbai Pitch Report

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जहां अब तक कुल 20 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। गौर करें कि इनमें से 10 मैच रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते, वहीं इतने ही मैच रन डिफेंड करने वाली टीमों ने अपने नाम किए। बताते चलें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 177 रन रहा है।

IND vs ENG T20 Head To Head Record

कुल - 29
भारत - 17
इंग्लैंड - 12

IND vs ENG: Where to Watch?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।

IND vs ENG: Player to Watch Out For

भारतीय टीम से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर इंग्लैंड टीम की हैरी ब्रूक, विल जैक्स और फिल साल्ट अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

India vs England Probable Playing XI

India Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

England Probable Playing XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

India vs England Today's Match Prediction

भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

IND vs ENG Semi Final Match Prediction, T20 World Cup 2026, IND vs ENG Pitch Report, Today's Match IND vs ENG, IND vs ENG Prediction, IND vs ENG Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between India vs England

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार