India vs England 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले को टीम इंडिया ने 8 रनों से जीत लिया है। इस मैच में भले ही इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा लेकिन उनके तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने गेंद के साथ ही बल्ले से भी जौहर दिखाने का काम किया था।

Advertisement

जोफ्रा आर्चर जिन्हें यूजर भविष्य की जानकारी रखने वाला पंडित कहते हैं। एक बार फिर उनका ट्वीट वायरल हो गया है। इंग्लैंड की बल्लेबाजी के 20वें ओवर के दौरान शार्दुल ठाकुर की गेंद पर गेंद को हिट करते समय आर्चर का बल्ला टूट गया था। इस घटना के बाद उनका 3 साल पुराना ट्वीट सुर्खियों में आ गया है।

Advertisement

जोफ्रा आर्चर ने अपने तीन साल पुराने ट्वीट में बल्ला टूटने की घटना का जिक्र किया है। आर्चर ने ट्वीट कर लिखा, ' यूके में किसी अच्छे बल्ले की मरम्मत करने वाले व्यक्ति को जानते हो? आर्चर के इस ट्वीट को यूजर्स आज मैच में हुई घटना से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो आर्चर ने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

वहीं बल्लेबाजी के दौरान भी आर्चर ने अच्छे हाथ दिखाए और 8 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 18 रनों की पारी खेली। टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव के शानदार 57 रनों की पारी के बदौलत 185 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार