India vs England 4th Test Day 1: स्टंप के पीछे ऋषभ पंत की हरकतों ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के चौथे टेस्ट मैच को रोमांचक बना दिया है। विपक्षी बल्लेबाजों की एकाग्रता में खलल डालना ऋषभ पंत की पुरानी आदत है। इस बार ऋषभ पंत का शिकार इंग्लैंड के जैक क्राउली बने हैं। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में जैक क्राउली को आउट किया था।

Advertisement

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज क्राउली चौथे टेस्ट मैच के दौरान मजबूत इरादे लेकर बल्लेबाजी कर रहे थे। क्राउली ने अक्षर पटेल के खिलाफ सकारात्मक रहने की कोशिश की हालांकि वह गेंद को अच्छी तरह से टाइम नहीं कर पा रहे थे। क्राउली को विकेट के बीच में संघर्ष करता देखकर ऋषभ पंत ने उनके साथ माइंड गेम खेलने की सोची और वह उसमें कामयाब भी हुए।

Advertisement

ऋषभ पंत ने क्राउली की एकाग्रता को भंग करने के लिए स्टंप के पीछे से कहा, 'किसी को अब बहुत गुस्सा आ रहा है।' पंत ने सलामी बल्लेबाज की हताशा की ओर इशारा करते हुए कई बार इन शब्दों को दोहराया। आखिरकार पंत की बातों से तंग आकर क्राउली ने एकाग्रता खो दी और अगली ही गेंद पर अक्षर पटेल की गेंद पर अटैक करने की कोशिश की।

जैक क्राउली ऐसा करने में कामयाब नहीं रहे और उन्होंने सीधे मिड-ऑफ में मोहम्मद सिराज के हाथों में गेंद मार दी। मालूम हो कि इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया इस टेस्ट मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। इस मैच में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार