India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के चौथे दिन एक ऐसा लम्हा आया जब मोहम्मद सिराज की एक छोटी सी गलती भारत को भारी पड़ गई। हरी ब्रूक का आसान कैच पकड़कर बाउंड्री टच करने से जहां विकेट की जगह सिक्स मिल गया, वहीं ड्रेसिंग रूम में कोच गंभीर का ग़ुस्सा भी कैमरे में कैद हो गया। 

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट के चौथे दिन मोहम्मद सिराज से एक बड़ी चूक हो गई। इंग्लैंड की पारी के दौरान सिराज ने बाउंड्री लाइन पर हरी ब्रूक का कैच तो पकड़ा, लेकिन गेंद के साथ बाउंड्री कुशन को छू बैठे। नतीजा विकेट की जगह छह रन।

Advertisement

इस गलती का असर इतना था कि गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा ने तो जश्न भी शुरू कर दिया था, लेकिन अगले ही पल उन्हें एहसास हुआ कि ये विकेट नहीं बल्कि छक्का हो गया है। सिराज लॉन्ग लेग पर खड़े-खड़े स्तब्ध रह गए और चेहरे पर हाथ रखकर पछताते रहे।

इस वाकये ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि ड्रेसिंग रूम में भी हलचल मचा दी। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, उन्होंने आँखें बंद कर लीं और चेहरा हाथों से ढक लिया। उनका ये भाव सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: LIVE Cricket Score

बाद में सिराज ने अपनी गलती स्वीकार की और प्रसिद्ध कृष्णा से माफ़ी भी मांगी। लेकिन तब तक हरी ब्रूक उस लाइफलाइन को भुना चुके थे और भारतीय खेमे के लिए खतरा बनते जा रहे थे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार