भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मज़बूत स्थिति में नजर आ रही है। भारतीय गेंदबाज़ पहली पारी में इंग्लैंड पर पूरी तरह से हावी नजर आ रहे हैं लेकिन इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने दूसरे टेस्ट मैच की पिच को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

Advertisement

वॉन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह मनोरंजक क्रिकेट है क्योंकि मैच में चीजें हर समय हो रही हैं लेकिन ईमानदारी से बताउं तो ये पिच हिला देने वाली है। मैं कोई बहाना नहीं बना रहा हूं पर भारत ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन यह 5 दिन के टेस्ट मैच के लिए तैयार की गई पिच नहीं है।'

Advertisement

वॉन के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई फैंस का कहना है कि जब भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करती है तब आप लोग भी अपने अनुकूल ही पिच बनाते हैं तो इसमें क्या गलत है। वहीं एक फैन ने वॉन और इंग्लिश टीम पर तंज कसते हुए लिखा, 'तुम्हारा कुत्ता टॉमी, हमारा कुत्ता कु्त्ता।'

आइए देखते हैं कि फैंस किस अंदाज में माइकल वॉन पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार