India vs England: भारत के लिए वनडे मैच में डेब्यू कर रहे क्रुणाल पांड्या ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। क्रुणाल पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर 187.1 की स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 58 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।

Advertisement

इस पारी के बाद क्रुणाल पांड्या काफी ज्यादा भावुक हो जाते हैं और अपने छोटे भाई के गले लगकर फूट फूटकर रोने लगते हैं। हार्दिक भी अपने भाई को गले लगाकर उनक हौंसला बढ़ाते हुए नजर आते हैं। वहीं जब क्रुणाल पांड्या अपने 50 रन पूरे करते हैं तब हार्दिक को स्टैंड में बैठकर अपने आंसू पोछते हुए देखा गया था। 

Advertisement

इंटरव्यू के दौरान भी क्रुणाल को भावुक होते हुए देखा गया और उन्होंने कहा, 'यह पारी मेरे पिताजी के लिए है। इस दौरान उनकी आखों में आंसू थे और रोते हुए और वह उसके बाद बोल भी नहीं सके थे। मालूम हो कि अभी कुछ दिनों पहले ही क्रुणाल ने अपने पिता को खोया था।

वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के लिए इस मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सर्वाधिक 98 रन बनाए थे। वहीं केएल राहुल नाबाद 62, क्रुणाल पांड्या नाबाद 58 और कप्तान विराट कोहली ने 56 रनों की पारी खेली थी। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार