India vs England: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ओवल टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर शानदार चौका जड़ा। विराट कोहली जिन्हें क्रिकेट पंडितों द्वारा लगातार ऑफसाइड पर शॉट ना खेलने की सलाह दी जा रही थी एक बार यह करारा शॉट उन्हें जरूर देखना चाहिए। 

Advertisement

विराट कोहली ने इस कवर ड्राइव के जरिए यह दर्शाया कि ऑफसाइड की गेंदे उनकी कमजोरी नहीं है बल्कि वो जब चाहेंगे तब गेंदबाजों की धुनाई इस क्षेत्र में कर सकते हैं। विराट कोहली का यह शानदार कवर ड्राइव आंखों को सूकुन देने वाला था। इस कवर ड्राइव को आप जितना देखेंगे उतना ज्यादा ही इसे सराहेंगे।

Advertisement

वहीं जेम्स एंडरसन का रिएक्शन भी इस करारे शॉट की कहानी को बयां करता है। इस चाबुक शॉट के बाद जेम्स एंडरसन के कंधे पूरी तरह से गिर गए थे। बता दें कि भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 200 से ज्यादा रनों की लीड हासिल कर ली है। हालांकि, चौथे दिन के पहले सेशन में इंग्लैंड की टीम ने विराट कोहली समेत तीन बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजकर मैच में वापसी कर ली है।

विराट कोहली इंग्लिश स्पिनर मोईन अली का शिकार हुए थे। विराट कोहली ने स्लिप में क्रेग ओवर्टन को कैच थमाने से पहले 44 रनों की पारी खेली थी। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 314 रन बना लिए हैं और अब भारतीय टीम 215 रनों की बढ़त भी हासिल कर चुकी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार