India vs England 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मैच को इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत लिया है। इस मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया लेकिन टॉस के दौरान उनसे एक मिस्टेक हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Advertisement

दरअसल हुआ यूं कि टॉस हारने के बाद विराट कोहली ने मुरली कार्तिक से बातचीत के दौरान कहा, 'यह अच्छा है कि कम से कम हम सीरीज में 2-1 से आगे हैं।' विराट कोहली ने ऐसा तब कहा जब भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर थी। इस दौरान कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने भी एक बार किंग कोहली को याद नहीं दिलाया कि उनसे गलती हो गई है।

Advertisement

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस जमकर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो तीसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम में वापसी की थी। हालांकि उनकी वापसी कुछ ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सकी।

रोहित शर्मा ने महज 15 रनों की पारी खेली थी। वहीं टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 46 गेंदों में नाबाद 55 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को 156 के स्कोर तक पहुंचा दिया था। जवाब में इंग्लैंड ने जोश बटलर के 83 रनों की पारी के बदौलत इस मैच को 18.2 ओवर में ही जीत लिया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार