भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच चेन्नई में 5 फरवरी से खेला जाना है। इस टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली टीम में वापसी कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में विराट के पास अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाने का सुनहरा मौका होगा।

Advertisement

अगर विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड को आगामी टेस्ट सीरीज के दो मुकाबलों में मात दे देती है तो ये स्टार खिलाड़ी भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में घरेलू ज़मीन पर सबसे सफलतम कप्तान बन जाएगा। विराट की कप्तानी में भारत ने अब तक घरेलू सरज़मीं पर 20 टेस्ट मुकाबले जीते हैं। जबकि भारत के लिए घरेलू ज़मीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है।

Advertisement

धोनी ने अपने टेस्ट करियर में भारतीय टीम को 21 टेस्ट मैचों में जीत दिलवाई है जबकि विराट उनका रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 2 कदम दूर हैं। अगर विराट माही को पछाड़ कर ये रिकॉर्ड अपने नाम करते हैं तो उनका नाम इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए अमर हो जाएगा।

अक्सर विराट की कप्तानी को लेकर सवाल उठाए जाते हैं लेकिन अगर विराट धोनी को पीछे छोड़कर ये उपलब्धि अपने नाम करते हैं, तो हो सकता है कि उनके आलोचकों का मुंह कुछ दिनों के लिए चुप हो जाए। भारतीय टीम अपनी घरेलू सरज़मीं पर खेल रही है और ऐसे में इंग्लैंड को हराना टीम इंडिया के लिए उतना मुश्किल नहीं होना चाहिए। हालांकि, हाल ही में श्रीलंका को धूल चटाकर भारत आने वाली इंग्लिश टीम को भी विराट एंड कंपनी हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार