India vs England: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। पंत ने 118 गेदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली है। पंत ने अपनी इस पारी में 13 चौके और 2 ताबड़तोड़ छक्के लगाए। पंत ने अपना शतक जबरदस्त छक्का मारकर पूरा किया। 

Advertisement

ऋषभ पंत के शतक के वक्त मैदान पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। ऋषभ पंत ने जिस वक्त छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया था उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भागकर मैदान पर आने की कोशिश करते हुए देखा गया था। विराट कोहली ड्रेंसिग रूम से बाहर मैदान में बने डग आउट की तरफ आना चाहते थे।

Advertisement

हालांकि विराट कोहली बीच में ही रुक जाते हैं और डग आउट से दूर खड़े होकर ताली बजाकर इस युवा विकेटकीपर को बधाई देते हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो फिलहाल इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया की स्थिति काफी मजबूत है। इंग्लैंड के पहली पारी के 205 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 294 रन बना लिए हैं।

ऋषभ पंत के 101 रनों के अलावा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी अच्छे हाथ दिखाते हुए 49 रनों की पारी खेली है। फिलहाल सुंदर 60 और अक्षर पटेल 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने 3 विकेट लिए वहीं बेन स्टोक्स और जैक लीच के खाते में 2-2 विकेट आए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार