IND vs ENG: विराट कोहली की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा तगड़ी है। टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद भी कैमरे उनका पीछा करता है, विपक्षी टीमें उन्हें निशाना बनाती हैं, और फैंस उनके लिए दीवाने हैं। बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। प्रैक्टिस सेशन के बाद विराट कोहली का एक कैमरा पर्सन ने पीछा किया जब वो और शुभमन गिल वापस जा रहे थे।

Advertisement

वीडियो में विराट कोहली को शुभमन गिल के साथ हंसी मजाक करते हुए देखा जाता है। विराट कोहली अच्छे मूड में नजर आए। करीब एक मिनट तक के इस वीडियो को कैप्चर किए जाने के बाद विराट कोहली अचानक चलते-चलते बीच में ही रुक जाते हैं जबकि शुभमन गिल चलना जारी रखते हैं।

Advertisement

विराट कोहली रुके और पीछे मुड़कर कैमरापर्सन से पूछा, 'क्या चल रहा है?' इस सवाल को पूछने के बाद विराट कोहली के चेहरे पर मुस्कान थी। 75 सेकंड के इस वीडियो को एजबेस्टन के ट्विटर हैंडल पर कैप्शन के मजेदार कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, 'किंग के साथ चलना। मेरी जिंदगी पूरी हो गई है।'

बता दें कि भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। विराट कोहली, जिन्होंने नवंबर 2019 से शतक नहीं बनाया है वो उस वक्त टीम के कप्तान थे। भारत ने पिछले साल लॉर्ड्स और ओवल में इंग्लैंड को हराकर 15 साल में पहली बार इंग्लैंड की धरती पर सीरीज जीत हासिल करने की कगार पर पहुंची थी। लेकिन, कोविड -19 मामलों ने बढ़ोतरी के बाद पांचवें और अंतिम टेस्ट को स्थगित कर दिया गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार