India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। भारत को इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए 420 रन बनाने हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। पांचवे दिन भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 381 रन बनाने हैं। वहीं इंग्लैंड को 9 विकेट की दरकार है।

Advertisement

टीम इंडिया के लिए पांचवे दिन इस मुकाबले को जीत पाना आसान नहीं होगा लेकिन फिर भी फैंस को चैन्नई के मैदान पर करिशमे की उम्मीद है। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाड़ी काइल मेयर्स जिन्होंने चटगांव टेस्ट मैच के दौरान बांग्लादेश के जबड़े से जीत छिनकर इतिहास रचा है उन्होंने भी इस मैच में भारत को सपोर्ट किया है।

Advertisement

काइल मेयर्स ने ट्वीट कर लिखा, 'Come On India'मेयर्स के इस ट्वीट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम ने टेस्ट के पांचवें दिन बल्लेबाजी करते हुए 395 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए इतिहास बनाया है। काइल मेयर्स की बदौलत वेस्टइंडीज टीम ने एशिया में रनचेज करते हुए सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

इससे पहले श्रीलंका ने 2017 में जिम्बाब्वे के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 388 रन बनाए थे। काइल मेयर्स डेब्यू टेस्ट की चौथी पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। काइल मेयर्स ने एशिया में चौथी पारी में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार