भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट अभी चेन्नई में चल रहा है। पहला टेस्ट बंद दरवाजों के पीछे खेले जाने के बाद, बीसीसीआई और तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) ने पारस्परिक रूप से चार मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए 50% दर्शकों को अनुमति देने का फैसला किया था। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिससे कोविड​​-19 प्रोटोकॉल खतरे में पड़ता हुआ नजर आया।

Advertisement

सोमवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन एक बच्चे ने सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर मैदान पर घुसने की कोशिश की और वो अपनी कोशिश में सफल भी रहा।

Advertisement

खेल के तीसरे दिन लंच ब्रेक के दौरान एक युवा बच्चा स्टेडियम में बनी रेलिंग पर चढ़ गया और मैदान में घुस गया। हालांकि अच्छी खबर ये रही कि वह बच्चा दोनों टीमों के किसी भी खिलाड़ी के संपर्क में नहीं आया। इस दौरान बच्चे ने दूर से ही क्रिकेटर्स की तरफ हाथ से वेव किया और वापस चला गया।

स्पोर्टस्टार के एक रिपोर्टर ने घटना के बारे में ट्वीट किया और यह भी कहा कि सुरक्षा भंग करने के लिए पुलिस ने बच्चे को पकड़ लिया। यदि कोई प्रशंसक इंग्लैंड की टीम या किसी और खिलाड़ी के संपर्क में आ जाता तो चल रहा टेस्ट मुश्किल में पड़ सकता था क्योंकि खिलाड़ियों और जनता के बीच किसी भी संपर्क से बचने के लिए हर संभव सावधानी बरती जा रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार