India vs New Zealand 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा का यह फैसला सही साबित हुआ और टीम इंडिया के दोनों ओपनर ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। 

Advertisement

हालांकि, बाद में टीम इंडिया ने एक के बाद एक विकेट खोए। वहीं जब हर्षल पटेल बल्लेबाजी कर रहे थे तब मजेदार घटना घटी। लॉकी फर्ग्यूसन द्वारा फेंके जा रहे 19 वें ओवर की तीसरी गेंद पर फॉर्म में नजर आ रहे हर्षल पटेल ने बाहर जा रही गेंद पर बल्ला लगाने की कोशिश की। हर्षल पटेल ऐसा करने में कामयाब ना हो सके।

Advertisement

वहीं गेंद मिस करने के बाद हर्षल पटेल बिना गेंदबाज या फिर विकेटकीपर के अपील के पवेलियन की दिशा में जाने लगते हैं। हर्षल पटेल को ऐसा करता देखकर गेंदबाज और फील्डिंग टीम समेत कमेंटेटर भी हैरान हो जाते हैं कि आखिरकार हर्षल पटेल बिना अपील के पवेलियन क्यों जा रहे हैं। बाद में रिप्ले देखने पर पता चलता है कि हर्षल पटेल हिटविकेट आउट हो गए थे। इस वजह से उन्होंने पवेलियन लौटने का फैसला किया।

बता दें कि टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 56 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा के अलावा ईशान किशन ने 29 और श्रेयस अय्यर ने 25 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मिशेल सेंटनर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 1 ओवर में बिनी कोई विकेट गंवाए 5 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार