India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान स्क्रीन पर कुछ ऐसा देखने को मिला जिसके बाद यूजर्स जमकर कानपुर शहर को लेकर मीम बना रहे हैं। हुआ यूं कि कैमरा गया दर्शकदीर्घा में बैठे फैंस की तरफ। कानपुर के मैदान पर आए फैंस जमकर भारतीय खिलाड़ियों को चीयर करते हुए दिख रहे थे। 

Advertisement

लोग खुश थे कि उनकी झलक कैमरे के माध्यम से टीवी पर आई। बस यहीं कैमरे ने कुछ ऐसा दिखा दिया जो शायद ही कानपुर के लोगों को पसंद आए। 71वें ओवर की शुरुआत में कैमरे में कैद हुए एक भाईसाहब जो मुंह में कुछ पदार्थ ठूसे हुए मैच का लुत्फ उठाते हुए दिख रहे थे। पहली झलक देखने में ऐसा लग रहा था कि दर्शक अपने मुंह में गुटखा ठूसे हुए है।

Advertisement

बस फिर क्या था मुंह में गुटखा ठूसे हुए इस शख्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और यूजर्स जमकर इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कानपुर में आपका स्वागत है।' वहीं एक अन्य यूजर ने मीम के माध्यम से मुंह में गुटखा ठूसे हुए शख्स से गुटखा थूकने की बात कही।

बहरहाल जो भी हो या तस्वीर आपका दिन बना देगी। वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआती झटकों के बाद टीम इंडिया की पारी संभली और श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा ने मिलकर टीम इंडिया के स्कोर को 250 पार पहुंचा दिया। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार