How to buy tickets for Asia Cup 2022: एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पहले मैच से एशिया कप की शुरुआत होनी है। एशिया काप के टिकट सोमवार 15 अगस्त से ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। टिकट पहले आओ,पहले पाओ नीति पर बेचे जाते हैं। मतलब पहले आइए अपनी मनपसंद सीट के लिए पैसे दें और टिकट लीजिए।

Advertisement

इस टूर्नामेंट के लिए उत्साह चरम पर है। 28 अगस्त को कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। फैंस इस मैच के लिए platinumlist.net website पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं। वेबसाइट ने पहले आओ, पहले पाओ की नीति पर टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। 

Advertisement

फैंस को वेबसाइट पर लॉग इन करने के समय के आधार पर ऑनलाइन टिकट मिलेगा। टिकट की कीमत AED75 (INR 1620) से शुरू होती है। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज क्लैश के लिए टिकटों की कीमत काफी अधिक है। तकरीबन 5400 रुपए से इसकी शुरुआत होगी।

बता दें कि 15 अगस्त को बिक्री के लिए जाने वाले टिकटों का पहला बैच एक पल में बिक गया। भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए टिकट की एक बड़ी मांग को देखते हुए इसके टिकटों की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। मालूम हो कि भारत ने सर्वाधिक 7 बार एशिया कप जीता है। टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में इस इवेंट को खेलने के लिए उतर रही है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार